देश की खबरें | भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी हिंद-प्रशांत में महत्वपूर्ण है: अमेरिकी कमांडर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के एक वरिष्ठ कमांडर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी हिंद-प्रशांत में महत्वपूर्ण है और सम्मिलित कार्य से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने में मदद मिलती है।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई अमेरिका के एक वरिष्ठ कमांडर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी हिंद-प्रशांत में महत्वपूर्ण है और सम्मिलित कार्य से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने में मदद मिलती है।

अमेरिका के विशेष अभियान कमान के कमांडर जनरल रिचर्ड डी क्लार्क तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं।

जनरल रिचर्ड डी क्लार्क ने बृहस्पतिवार को सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की। यह बातचीत द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग के विभिन्न प्रमुख पहलुओं पर ध्यान केंद्रित रही।

जनरल क्लार्क ने कहा, ‘‘भारत के साथ हमारी साझेदारी हिंद-प्रशांत में महत्वपूर्ण है और हमारे सम्मिलित कार्य पूरे क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने में मदद करते हैं।’’

अमेरिकी दूतावास के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘चाहे हम अभ्यास में एकसाथ प्रशिक्षण ले रहे हों, या कई अन्य क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हों, भारत के साथ हमारे संबंध मजबूत हैं और लगातार बढ़ रहे हैं। मैं भारतीय रक्षा टीम को उनके नेतृत्व, मित्रता और एक स्वतंत्र एवं खुला हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।’’

भारतीय सेना ने कहा कि जनरल क्लार्क की यात्रा दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और सैन्य संबंधों को बढ़ाएगी।

सेना ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अमेरिका के विशेष अभियान कमान, यूएसएसओसीओएम के कमांडर जनरल रिचर्ड डी. क्लार्क ने जनरल एम एम नरवणे से मुलाकात की और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की।’’

समझा जाता है कि जनरल नरवणे और जनरल क्लार्क ने अफगानिस्तान में उभरती स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया।

जनरल क्लार्क ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर भारत के शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की।

जनरल क्लार्क ने कहा, ‘‘हमें उन सभी के प्रयासों को मान्यता देने पर गर्व है, जिन्होंने भारत के लिए लड़ाई लड़ी और उसकी रक्षा की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह पुष्पांजलि हमें याद दिलाती है कि हमारे संबंधित देशों ने हमारे जीवन के तरीकों की रक्षा के लिए क्या दिया है। हम भारत के सैन्य बलों को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया है और हम उन सभी के काम की सराहना करते हैं जो आज भारत की रक्षा करते हैं।’’

दूतावास ने एक बयान में कहा कि जनरल क्लार्क ने भारतीय रक्षा अधिकारियों से मुलाकात की।

उसने कहा, ‘‘उन्होंने भारत और अमेरिका के रक्षा साझेदारी में सुधार और अंतःक्रियाशीलता बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने के तरीकों पर चर्चा की।’’

पिछले कुछ वर्षों में भारत-अमेरिका के रक्षा संबंध मजबूत हुए हैं।

पिछले साल अक्टूबर में, भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और बढ़ावा देने के लिए बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट (बीसीए) किया था। यह समझौता दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय सैन्य प्रौद्योगिकी, रसद और भू-स्थानिक मानचित्रों को साझा करने का प्रावधान करता है।

दोनों देशों ने दो वर्ष बाद कम्युनिकेशंस कम्पैटेबिलिटी एंड सिक्युरिटी एग्रीमेंट (सीओएमसीएएसए) नामक एक अन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जो दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन और अमेरिका द्वारा भारत को उच्चस्तीय प्रौद्योगिकी की बिक्री सक्षम बनाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\