विदेश की खबरें | अमेरिकी अधिकारियों ने चीनी अनुसंधानकर्ता के खिलाफ वीजा फर्जीवाड़े का मामला खत्म करने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस चीनी अनुसंधानकर्ता पर आरोप था कि उसने अपने वीजा आवेदन में चीनी सेना के साथ अपने संबंधों की बात को छिपाया।

इस चीनी अनुसंधानकर्ता पर आरोप था कि उसने अपने वीजा आवेदन में चीनी सेना के साथ अपने संबंधों की बात को छिपाया।

सैक्रामेंटो स्थित संघीय अदालत से अभियोजकों ने जुआन तांग के खिलाफ वीजा फर्जीवाड़े के मामले को खत्म करने का आग्रह किया, लेकिन इसका कोई कारण नहीं बताया।

इस मामले में मुकदमा सोमवार से शुरू होना था।

अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय से इस कदम के बारे में टिप्पणी देने का आग्रह किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

तांग के वकीलों ने अदालत से कहा कि उन्होंने मामला खत्म करने के लिए अमेरिका सरकार को पर्याप्त कारण उपलब्ध कराया।

उनके वकीलों मैल्कम सेगल और टॉ जॉनसन ने एक बयान में कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि डॉ. तांग को अपनी बेटी और अपने पति के पास लौटने की अनुमति मिलेगी।’’

न्याय विभाग ने तांग और अमेरिका में रह रहे तीन अन्य वैज्ञानिकों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने चीनी सेना के सदस्य के रूप में अपने दर्जे के बारे में झूठ बोला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू