विदेश की खबरें | गाजा में बंधकों की रिहाई के समझौते को लेकर बातचीत कर रहे हैं अमेरिकी अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इससे पहले अमेरिका ने हमास के खिलाफ युद्ध अभियानों को कम करने को लेकर इजराइली सैन्य अधिकारियों से बातचीत की थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इससे पहले अमेरिका ने हमास के खिलाफ युद्ध अभियानों को कम करने को लेकर इजराइली सैन्य अधिकारियों से बातचीत की थी।

इजराइल के करीबी माने जाने वाले फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी सप्ताहांत में युद्ध विराम लागू करने की वैश्विक मांग में शामिल हो गए। इजराइली सेना द्वारा गलती से चलाई गई गोलियों में तीन इजराइली बंधकों की मौत के बाद सभी बंधकों को रिहाई के लिए हमास से नए सिरे से बातचीत को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं।

अमेरिकी अधिकारियों ने गाजा में बड़ी संख्या में आम नागरिकों की मौत पर बार-बार चिंता व्यक्त की है। लेकिन सोमवार को इजराइली अधिकारियों से बातचीत के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा, ''यह इजराइल का अभियान है. मैं यहां समयसीमा या शर्तें तय करने के लिए नहीं आया हूं।''

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में संघर्ष विराम के प्रस्ताव को वीटो कर दिया था और नागरिकों को नुकसान पहुंचाने से बचने के लिए बड़े कदम उठाने के लिए दबाव डालते हुए अपने करीबी सहयोगी इजराइल को हथियारों की आपूर्ति की थी।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मानवीय सहायता तक निर्बाध पहुंच और युद्ध को रोकने के लिए अरब-प्रायोजित प्रस्ताव पर मंगलवार को मतदान में देरी की।

राजनयिकों ने कहा कि अमेरिका को प्रस्ताव पर अनुपस्थित रहने या "पक्ष" में मतदान करने के लिए राजी करने की खातिर बातचीत हो रही है।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जोर देकर कहा है कि इजराइल तब तक लड़ता रहेगा जब तक वह हमास को सत्ता से उखाड़ नहीं फेंकता और सात अक्टूबर के हमले के बाद समूह द्वारा बंधक बनाए गए सभी लोगों को छुड़ा नहीं लेता। सात अक्टूबर के हमले के बाद ही इजराइल ने गाजा में जवाबी कार्रवाई शुरू की थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी