विदेश की खबरें | अमेरिका-भारत द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करना जारी रखेंगें: पेंटागन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्वतंत्र एवं मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए साझा मूल्य और दृष्टिकोण से बंधे अमेरिका और भारत द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करना जारी रखेंगें।

वाशिंगटन, आठ अप्रैल अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्वतंत्र एवं मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए साझा मूल्य और दृष्टिकोण से बंधे अमेरिका और भारत द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करना जारी रखेंगें।

पेंटागन ने 11 अप्रैल को होने वाले ‘टू प्लस टू’, चौथे मंत्रिस्तरीय बातचीत, से पहले यह बयान दिया है। इस बातचीत में रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन तथा विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर की मेजबानी करेंगे।

पेंटागन ने कहा, ‘‘ साझा मूल्यों और एक स्वतंत्र एवं मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक साझा दृष्टिकोण से बंधे अमेरिका और भारत द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करना जारी रखेंगें।’’

पेंटागन ने कहा कि 2018 में अपनी शुरुआत के बाद से ‘टू प्लस टू’ ने अमेरिका और भारत के बीच एक उन्नत, व्यापक रक्षा साझेदारी को सुनिश्चित किया, जो 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है।

उसने कहा कि इस वर्ष की ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता..रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहयोग, जलवायु, जन स्वास्थ्य और लोगों से लोगों के बीच सम्पर्क सहित विभिन्न विषयों पर साझेदारी को विस्तार देगी।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और अमेरिका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना का यह 75वां वर्ष है और दोहराया कि अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने में अमेरिका-भारत व्यापक तथा वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के महत्व की पुष्टि करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी