विदेश की खबरें | अमेरिका-भारत संबंध लगातार बढ़ रहे, प्रमुख क्षेत्रों में और सहयोग की जरूरत : संधू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के साथ भारत के संबंध निरंतर बढ़ रहे हैं और दोनों देशों को इन संबंधों से अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, जलवायु परिवर्तन और रक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में और अधिक सहयोग करने की आवश्यकता है। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने यह बात कही।

वाशिंगटन, 16 अगस्त अमेरिका के साथ भारत के संबंध निरंतर बढ़ रहे हैं और दोनों देशों को इन संबंधों से अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, जलवायु परिवर्तन और रक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में और अधिक सहयोग करने की आवश्यकता है। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने यह बात कही।

रविवार को भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘इंडिया हाउस’ में भारतीय मूल के अमेरिकियों की सभा को संबोधित करते हए संधू ने कहा कि अमेरिका के साथ भारत की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी दोनों देशों के लोगों के साथ-साथ बड़े पैमाने पर दुनिया के लिए विकास और समृद्धि लाने में महत्वपूर्ण रही है।

संधू ने अधिकारियों और समुदाय के नेताओं की एक सभा में, अपने आधिकारिक आवास इंडिया हाउस में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

राजदूत ने कहा, “अमेरिका के साथ हमारे संबंध निरंतर बढ़ रहे हैं - राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोन पर बातचीत; क्वाड, जलवायु और जी-7 शिखर सम्मेलनों में प्रधानमंत्री की भागीदारी; हाल में कैबिनेट और उच्च अधिकारियों के स्तर पर हुए दोनों पक्षों के दौरे हमारे संबंधों में मजबूती और निकटता को दर्शाते हैं। भारत-अमेरिका संबंध वास्तव में एक लंबा सफर तय कर चुके हैं।’’

उन्होंने विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर सीधे प्रसारित एक कार्यक्रम में कहा, “ हालांकि, इन संबंधों की वास्तविक क्षमता को देखते हुए, हमें अब भी एक साथ बहुत कुछ हासिल करना है। हमें स्वास्थ्य एवं फार्मा, डिजिटल एवं सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा एवं अनुसंधान, स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन तथा रणनीतिक एवं रक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अधिक से अधिक सहयोग की दिशा में काम करने की आवश्यकता है।”

यह गौर करते हुए कि कोविड अब भी सभी के लिए चुनौती बना हुआ है, संधू ने सतर्क रहने की जरूरत पर बल दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट