विदेश की खबरें | काबुल स्थित अमेरिकी दूतावास के कर्मचारी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए

हालांकि, विभाग ने संक्रमित कर्मचारियों की संख्या के बारे में जानकारी साझा नहीं

काबुल में दूतावास के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त की कहा कि कम से कम 20 लोग संक्रमित थे, जिनमें से अधिकतर नेपाली हैं जोकि दूतावास की सुरक्षा में तैनात हैं।

यह भी पढ़े | COVID-19 Pandemic Worldwide Update: वैश्विक स्तर पर कोरोना मामलों की संख्या 86 लाख के पार, अब तक 4.6 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, '' दूतावास कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिए हर संभव उपाय कर रहा है।''

दूतावास के अधिकारियों ने कहा कि संक्रमित कर्मचारियों को दूतावास में ही पृथक-वास में रखा गया है और बाकी कर्मचारियों का परीक्षण किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | अमेरिका: आतंकवादी समूह से संबंध रखने का दोषी तहव्वुर राणा मुंबई हमलों के आरोपों का करेगा सामना, लॉस एंजिलिस में फिर हुआ गिरफ्तार.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि परिसर को संक्रमणमुक्त करने का अभियान चलाया गया था।

अफगानिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 28,424 मामले हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)