विदेश की खबरें | अमेरिकी रक्षामंत्री इजरायली नेताओं से मिलने तेल अवीव पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने ये हथियार उग्रवादी समूह हमास से लड़ाई के पहले सप्ताह में त्वरित सहायता के तौर पर इजराइल को दिए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिका ने ये हथियार उग्रवादी समूह हमास से लड़ाई के पहले सप्ताह में त्वरित सहायता के तौर पर इजराइल को दिए हैं।

ऑस्टिन अमेरिका के दूसरे शीर्ष अधिक हैं जो गत दो दिन में इजराइल पहुंचे हैं। वह उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के रक्षामंत्रियों की ब्रसेल्स में हुई बैठक के बाद सीधे तेल अवीव पहुंचे। उनकी यह इजराइल यात्रा अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की बृहस्पतिवार को तेल अवीव यात्रा के एक दिन बाद हो रही है।

ऑस्टिन के इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, रक्षामंत्री योआव गैलेंट और इजराइली युद्ध मंत्रिमंडल से मुलाकात किए जाने की संभावना है।

ऑस्टिन की तेल अवीव यात्रा ऐसे समय हो रही जब इजराइल ने संभावित जमीनी कार्रवाई से पहले गाजा शहर के हजारों लोगों को ‘अपनी सुरक्षा और संरक्षा’के लिए इलाके को खाली करने का निर्देश दिया है। इसके जवाब में गाजा पर शासन कर रहे हमास ने फलस्तीनियों से ‘‘अपने घरों में ही रहने और इजराइल का मजबूती से मुकाबला करने का आह्वान किया है।’’

ऑस्टिन के साथ यात्रा कर रहे रक्षा अधिकारियों ने बताया कि वह अमेरिका की इजराइल के लोगों के प्रति दृढ़ समर्थन को रेखांकित करना चाहते हैं और यह संदेश देना चाहते हैं कि अमेरिका, इजराइल की रक्षा के लिए जो भी जरूरत होगी, वह सुनिश्चित करेगा।

एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बताया कि अमेरिका पहले ही इजराइल को छोटे डायमीटर बम और उसकी आयरन डोम प्रणाली के लिए इंटरसेप्टर मिसालें दे चुका है एवं और हथियार पहुंच रहे हैं। अतिरिक्त गोला बारूद के शुक्रवार को पहुंचने की उम्मीद है।

ऑस्टिन लगभग रोजाना गैलेंट से बातचीत कर रहे हैं और अमेरिकी युद्ध पोत को शीघ्र स्थानांतरित करने, खुफिया सहयोग और अन्य परिसंपत्ति इजराइल को मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

इजराइली सीमा में हमास के क्रूर हमले के कुछ घंटों के भीतर अमेरिका के युद्धपोत और लड़ाकू विमानों ने इलाके की ओर रुख किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\