विदेश की खबरें | अमेरिका, द.कोरिया ने उ.कोरिया की धमकियों के बीच बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास किया शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास है। इन अभ्यासों पर उत्तर कोरिया आक्रोशित प्रतिक्रिया दे सकता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास है। इन अभ्यासों पर उत्तर कोरिया आक्रोशित प्रतिक्रिया दे सकता है।

‘उल्ची फ्रीडम शील्ड’ अभ्यास दक्षिण कोरिया में एक सितंबर तक जारी रहेंगे और इसमें विमानों, युद्धक जहाजों, टैंकों तथा संभावित रूप से हजारों सैनिकों के साथ अभ्यास किया जाएगा।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपने अभ्यासों को रक्षात्मक बताया है जबकि उत्तर कोरिया इन्हें आक्रमण का अभ्यास मानता है।

दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय के प्रवक्ता चो जूंग-हून ने बताया कि दक्षिण कोरिया को अभी उत्तर कोरिया के किसी असामान्य गतिविधि को अंजाम देने या अन्य कोई संकेत नहीं मिला है।

गौरतलब है कि अमेरिका तथा दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के साथ कूटनीति के माध्यम से बातचीत करने तथा कोविड-19 वैश्विक महामारी संबंधी चिंताओं के कारण अपने नियमित अभ्यासों में से कुछ को रद्द कर दिया था।

ये नए अभ्यास ऐसे वक्त में हो रहे हैं जब उत्तर कोरिया ने पिछले सप्ताह दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक योल के परमाणु निरस्त्रीकरण के कदम उठाने के बदले में आर्थिक लाभ हासिल करने की पेशकश ठुकरा दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\