UP Investment: रंग लाई CM योगी की मेहनत, US, Canada के निवेशकों ने यूपी सरकार के साथ किए 19,265 करोड़ रुपये के समझौते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले राज्य सरकार को अमेरिका और कनाडा के निवेशकों से कई आशय पत्र मिले हैं। आठ निवेशकों ने प्रदेश सरकार के साथ 19,265 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किए हैं।

लखनऊ, चार जनवरी उत्तर प्रदेश में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले राज्य सरकार को अमेरिका और कनाडा के निवेशकों से कई आशय पत्र मिले हैं। आठ निवेशकों ने प्रदेश सरकार के साथ 19,265 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किए हैं।

बुधवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना एवं पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में इन देशों में गए दलों ने तीन दिन में 51 ‘गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट’ और ‘बिजनेस-टू-बिजनेस’ बैठकें कीं।

इससे प्रदेश को 41 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के 27 आशय पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें से आठ प्रस्ताव एमओयू में तब्दील हुए। चार एमओयू रणनीतिक साझेदारी के हैं और 19 प्रस्तावों पर निवेशक सम्मेलन ‘जीआईएस-23’ से पहले हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

सतीश महाना ने अपने दौरे में ब्रिटिश कोलंबिया की विधानसभा के भारतीय मूल के अध्यक्ष राज चौहान से मुलाकात की और उनके साथ ‘सरकार-से-सरकार’ स्तर की बातचीत की। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कनाडा के वन मंत्री, रोजगार और आर्थिक सुधार मंत्री और व्यापार राज्य मंत्री से मुलाकात की।

विज्ञप्ति में कहा गया कि अब तक जितने एमओयू हुए उनमें अधिकतम निवेश रसद, रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों में होने जा रहा है। मोबिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप राज्य में 8200 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। वहीं रक्षा और एयरोस्पेस में क्युएसटीसी आईएनसी कंपनी भी 8200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य देखरेख क्षेत्र की कंपनियों के बीच कुल 2055 करोड़ रुपये के एमओयू हुए। इसके तहत माय हेल्थ सेंटर 2050 करोड़ रुपये और जेडएमक्यू कंपनी पांच करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे रोजगार के 500 से ज्यादा अवसर सृजित होंगे। वहीं चिकित्सा उपकरण क्षेत्र की डेजेरो लैब्स आईएनसी कंपनी 10 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

विज्ञप्ति में बताया गया कि अकुवा टेक्नोलॉजी राज्य में 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, ओपुलेंस मैनेजमेंट कॉर्प आतिथ्य क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये का और विर्तुबॉक्स इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इन सभी समझौतों से राज्य में रोजगार के सैकड़ों अवसरों का सृजन होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड