विदेश की खबरें | अमेरिका: डेनवर हाई स्कूल में गोली मारने वाले संदिग्ध की कार के पास मिला शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि छात्र के व्यवहार के कारण स्कूल में रोजाना उसकी तलाशी ली जाती थी। लेकिन बुधवार को गोलीबारी के समय वहां कोई अधिकारी नहीं था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकारियों ने बताया कि छात्र के व्यवहार के कारण स्कूल में रोजाना उसकी तलाशी ली जाती थी। लेकिन बुधवार को गोलीबारी के समय वहां कोई अधिकारी नहीं था।

अधिकारियों के मुताबिक, प्रशासकों पर हमले के बाद 17 वर्षीय संदिग्ध भाग गया था। डेनवर पुलिस ने संदिग्ध छात्र की पहचान ऑस्टिन लायल के रूप में की थी।

डेनवर हेल्थ अस्पताल के प्रवक्ता हीथर बर्क ने बताया कि घायल प्रशासकों में से एक प्रशासक को बुधवार दोपहर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, दूसरे प्रशासक की हालत गंभीर बनी हुई है।

हमला करने वाले आरोपी छात्र का वाहन डेनवर से लगभग 50 मील (80 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में एक दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र में पाया गया।

पार्क काउंटी शेरिफ टॉम मैकग्रा ने बताया कि पार्क काउंटी में बेली के छोटे शहर के पास बुधवार रात कार के पास एक शव बरामद हुआ।

ढुलमुल सुरक्षा को लेकर आलोचना का सामना कर रहे डेनवर स्कूल के अधिकारियों ने कहा कि वे शहर के पब्लिक हाई स्कूलों में सशस्त्र अधिकारियों की तैनाती करवाएंगे।

स्कूल में लगातार हिंसा, तालाबंदी और एक छात्र की हत्या के बाद ईस्ट हाई स्कूल के छात्रों ने इस महीने की शुरुआत में कोलोराडो कैपिटल में रैली निकाली थी।

वहीं, बुधवार को स्कूल परिसर में जुटे छात्रों के माता-पिता ने बच्चों की सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं करने के लिए अधिकारियों को दोषी ठहराया।

पुलिस ने लायल की जानकारी देने वालों के लिए 2,000 डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट