विदेश की खबरें | अमेरिका ने इजराइली बस्तियों के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में संभावित राजनयिक संकट को टाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न राजनयिकों ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर रविवार को कहा कि फलस्तीनियों और उनके समर्थकों की ओर से संयुक्त राष्ट्र में एक विवादित प्रस्ताव पेश किया जाना था, जिसे अमेरिका ने पहले ही सफलतापूर्वक रोक दिया। इस प्रस्ताव में बस्तियों के विस्तार के लिए इजराइल की निंदा की जानी थी और भविष्य में होने वाली गतिविधियों को रोकने की मांग की गई थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न राजनयिकों ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर रविवार को कहा कि फलस्तीनियों और उनके समर्थकों की ओर से संयुक्त राष्ट्र में एक विवादित प्रस्ताव पेश किया जाना था, जिसे अमेरिका ने पहले ही सफलतापूर्वक रोक दिया। इस प्रस्ताव में बस्तियों के विस्तार के लिए इजराइल की निंदा की जानी थी और भविष्य में होने वाली गतिविधियों को रोकने की मांग की गई थी।

राजनयिकों ने कहा कि बाइडन प्रशासन इजराइल और फलस्तीनियों दोनों को समझाने में कामयाब रहा कि वे किसी भी एकतरफा कार्रवाई को छह महीने तक रोकने पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हो सकते हैं।

राजनयिकों के अनुसार इसका मतलब इजराइल की कम से कम अगस्त तक बस्तियों का विस्तार नहीं करने की प्रतिबद्धता होगी।

उन्होंने कहा कि फलस्तीनी पक्ष के लिए इसका मतलब अगस्त तक संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय निकायों जैसे कि विश्व न्यायालय, अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में इजराइल के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की प्रतिबद्धता होगी।

राजनयिकों ने कहा कि प्रस्ताव पेश करने के बजाय संभवत: सोमवार को प्रस्ताव के अनुरूप अध्यक्षीय बयान पारित किया जाएगा।

अध्यक्षीय बयान को सुरक्षा परिषद के सभी 15 सदस्यों के समर्थन की जरूरत होती है, जिसके बाद यह सुरक्षा परिषद के रिकॉर्ड का हिस्सा बन जाता है, लेकिन इस पर अमल करने की कानूनी बाध्यता नहीं होती।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू