विदेश की खबरें | अमेरिका भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को अहमियत देता है : व्हाइट हाउस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. व्हाइट हाउस ने कहा है कि भारत रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका का ‘‘बेहद अहम’’ सामरिक साझेदार है और वाशिंगटन नयी दिल्ली के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को अहमियत देता है।

वाशिंगटन , 22 जून व्हाइट हाउस ने कहा है कि भारत रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका का ‘‘बेहद अहम’’ सामरिक साझेदार है और वाशिंगटन नयी दिल्ली के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को अहमियत देता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय ने साथ ही कहा कि रूस के संबंध में प्रत्येक देश को निर्णय लेना है।

रणनीतिक संचार पर व्हाइट हाउस सुरक्षा परिषद के समन्वयक जॉन किर्बी ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही।

रूस से रियायती दरों पर तेल खरीदने के भारत के फैसले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हम भारतीय नेताओं को उनकी आर्थिक नीतियों पर बात करने देंगे। हम आपको केवल इतना बता सकते हैं कि हम भारत के साथ इस द्विपक्षीय संबंध को अहमियत देते हैं। प्रत्येक देश को अपने लिए निर्णय लेना है।’’

उन्होंने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ ये संप्रभु निर्णय हैं लेकिन हम चाहते हैं कि रूस पर जितना भी अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाया जा सकता है, वह बनाया जाना चाहिए। (व्लादिमीर) पुतिन जो कर रहे हैं उसकी कीमत उन्हें चुकानी चाहिए।’’

गौरतलब है कि रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद अनेक देशों ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाए हैं।

किर्बी ने जोर देकर कहा कि भारत ‘‘ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अहम रणनीतिक साझेदार है, और रक्षा तथा सुरक्षा एवं अर्थिक कई क्षेत्रों में यह साझेदारी परिलक्षित होती है। ’’

गौरतलब है कि यूक्रेन पर आक्रमण के बाद भारत ने खुल कर रूस की निंदा नहीं की है, हालांकि उसने लगातार कहा है कि बातचीत के जरिए समस्या का समाधान तलाशा जाना चाहिए।

भारत ने कहा है कि रूस से कच्चा तेल खरीदने का उसका निर्णय देश की ईंधन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी