विदेश की खबरें | अमेरिका ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करने का परामर्श दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने अपने नागरिकों को आतंकवाद एवं सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर पाकिस्तान, खासकर उसके अशांत प्रांतों की यात्रा की अपनी योजना पर पुनर्विचार करने का परामर्श दिया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, सात अक्टूबर अमेरिका ने अपने नागरिकों को आतंकवाद एवं सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर पाकिस्तान, खासकर उसके अशांत प्रांतों की यात्रा की अपनी योजना पर पुनर्विचार करने का परामर्श दिया है।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को जारी एक यात्रा परामर्श में अपने नागरिकों से आतंकवाद और अपहरण की घटनाओं के कारण बलूचिस्तान और पूर्व संघ शासित कबायली क्षेत्र (एफएटीए) समेत खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत की यात्रा नहीं करने का आग्रह किया है।

अमेरिका ने ‘स्तर-तीन’ का परामर्श जारी करते हुए कहा है, ‘‘आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा के कारण पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करें। कुछ इलाकों में खतरा बढ़ गया है।’’

‘स्तर-तीन’ की यात्रा चेतावनी तब जारी की जाती है, जब दीर्घकालिक या गंभीर स्थितियों के कारण यात्रियों और आगंतुकों को जोखिम होता है और जब गैर-जरूरी यात्रा से बचा जाना जरूरी समझा जाता है।

अमेरिका ने अपने नागरिकों को आतंकवाद और सशस्त्र संघर्ष की आशंका के कारण नियंत्रण रेखा (एलओसी) के आसपास के क्षेत्रों में भी यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।

परामर्श में कहा गया है, “आतंकवादी बहुत कम या बिना किसी चेतावनी के हमला कर सकते हैं। वे परिवहन केंद्रों, बाजारों, शॉपिंग मॉल, सैन्य प्रतिष्ठानों, हवाई अड्डों, विश्वविद्यालयों, पर्यटन स्थलों, स्कूलों, अस्पतालों, पूजा स्थलों और सरकारी सुविधाओं को निशाना बना सकते हैं। आतंकवादियों ने अतीत में अमेरिकी राजनयिकों और राजनयिक प्रतिष्ठानों पर हमले किए हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट