देश की खबरें | यूपीएससी ने संयुक्त सचिव, उप सचिव पदों के लिए निजी क्षेत्र के 31 विशेषज्ञों का चयन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार के विभागों में संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव पदों के लिए निजी क्षेत्र के 31 विशेषज्ञों का चयन किया गया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर केंद्र सरकार के विभागों में संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव पदों के लिए निजी क्षेत्र के 31 विशेषज्ञों का चयन किया गया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यह जानकारी दी।

इन लोगों में तीन संयुक्त सचिव, 19 निदेशक और नौ उप सचिव शामिल हैं।

कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सही प्रतिभा को सही भूमिका प्रदान करने के लिए एक बड़ा कदम है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सही प्रतिभा को सही भूमिका में रखने के लिए एक बड़े कदम के रूप में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने यूपीएससी द्वारा उचित चयन प्रक्रिया के बाद, भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में संयुक्त सचिव, निदेशक व उप सचिव के रूप में 31 सीधी भर्तियों की घोषणा की।’’

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने 14 दिसंबर,2020 और 12 फरवरी,2021 को यूपीएसएसी से संविदा या प्रतिनियुक्ति आधार पर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में संयुक्त सचिव, उप सचिव के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन करने का अनुरोध किया था।

यूपीएससी ने छह फरवरी 2021 को ऑनलाइन आवेदन द्वारा संयुक्त सचिव/निदेशक स्तर की भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत की। उप सचिव पदों के लिए 20 मार्च को भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत हुई। संयुक्त सचिव के लिए 295, निदेशक स्तर के पदों के लिए 1247 और उप सचिव स्तर के पदों के लिए 489 आवेदन मिले।

आयोग ने ऑनलाइन आवेदन पत्रों के आधार पर 231 उम्मीदवारों का साक्षात्कार के लिए चयन किया। 27 सितंबर से आठ अक्टूबर 2021 के बीच साक्षात्कार का आयोजन किया गया और 31 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी