देश की खबरें | दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में यूपीएससी आकांक्षी ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के 25 वर्षीय एक आकांक्षी ने कथित तौर पर अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 जुलाई मध्य दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के 25 वर्षीय एक आकांक्षी ने कथित तौर पर अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी मौत के लिए अकेला जिम्मेदार है।’’

पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6:32 बजे राजिंदर नगर थाने को पीसीआर कॉल से घटना की सूचना मिली।

इसने कहा, ‘‘एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची जहां तरुण ठाकुर का शव एक चादर के सहारे पंखे से लटका हुआ था।’’

तरुण मूल रूप से जम्मू का रहने वाला था और यहां किराए के मकान में रह रहा था।

मामला तब सामने आया जब तरुण के पिता सुबह से उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर उन्होंने तरुण के मकान मालिक से संपर्क किया। इसके बाद मकान मालिक उसके कमरे में पहुंचा तो देखा कि बंद कमरे में तरुण फंदे से लटका हुआ है। उसने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि घर में सात एकल कमरे हैं, जिनमें यूपीएससी के आकांक्षी रहते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि तरुण का मोबाइल फोन मौके पर मिला और गुरुग्राम में रहने वाले उसके भाई को घटना के संबंध में सूचित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अपराध शाखा की टीम को भी मुआयने के लिए बुलाया गया।

पुलिस ने कहा कि मामले में जांच जारी है तथा आत्महत्या का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट