देश की खबरें | शाह की टिप्पणी पर उप्र विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे ही दिन बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आंबेडकर से संबंधित टिप्पणी पर विपक्ष के हंगामे के बीच ही अनुपूरक बजट पास कर दिया गया और इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

लखनऊ, 19 दिसंबर उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे ही दिन बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आंबेडकर से संबंधित टिप्पणी पर विपक्ष के हंगामे के बीच ही अनुपूरक बजट पास कर दिया गया और इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

बृहस्पतिवार को कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए गए शाह के बयान पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की।

व्यवस्था बहाल करने के शुरुआती प्रयासों के बावजूद अध्यक्ष सतीश महाना आक्रोशित सदस्यों को शांत होने के लिए राजी नहीं कर सके।

सपा सदस्य विधानसभा में डॉ. आंबेडकर की फोटो लेकर पहुंचे थे। सदन की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा होता रहा। हंगामे के बीच ही अनुपूरक बजट पास कर दिया गया और इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।

हंगामे के बीच अनुपूरक बजट बिना किसी चर्चा के पारित कर दिया गया।

स्पीकर महाना ने विपक्षी सदस्यों से बार-बार अपनी बात रखने के लिए कहा, लेकिन कोई भी बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ। व्यवस्था बहाल करने के कई असफल प्रयासों के बाद, उन्होंने विधानसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया, जिससे सोमवार को शुरू हुआ शीतकालीन सत्र अचानक समाप्त हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान