देश की खबरें | ओडिशा विधानसभा में हंगामा, कई बाद सदन की कार्रवाई करनी पड़ी स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा विधानसभा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक की कथित विवादास्पद टिप्पणी और राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के मुद्दे पर सोमवार को विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

भुवनेश्वर, 10 मार्च ओडिशा विधानसभा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक की कथित विवादास्पद टिप्पणी और राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के मुद्दे पर सोमवार को विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

बीजद सदस्यों ने भाजपा विधायक जय नारायण मिश्रा की 1936 में कोशल के ओडिशा में विलय से संबंधित टिप्पणी पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से बयान की मांग की, जबकि कांग्रेस विधायकों ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कथित वृद्धि को लेकर हंगामा किया।

संबलपुर में आठ मार्च को आयोजित एक आधिकारिक समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मिश्रा ने यह टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया था कि पश्चिमी क्षेत्र के लोग जिन्हें पहले कोशल के नाम से जाना जाता था की उपेक्षा की गई, जबकि तटीय जिलों (उत्कल क्षेत्र) को लाभ मिला।

मिश्रा ने कहा था कि ओडिशा का गठन 1936 में उत्कल, कलिंग और कोसल क्षेत्र के विलय से हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि कोसल का ओडिशा में विलय करना एक ‘‘ऐतिहासिक गलती’’ थी।

पूर्व मंत्री अनंत चरण दास को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन में हंगामा देखने को मिला। चरण दास का रविवार को देहांत हो गया था।

हाथों में तख्तियां लिए और नारे लगाते हुए विपक्षी सदस्य सदन के समक्ष आ गए। बीजद सदस्य आसन के नजदीक आकर नारे लगा रहे थे जबकि वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य ताराप्रसाद बहिनपति अध्यक्ष के आसन पर चढ़ते देखे गए।

विधानसभा की अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने हंगामे की वजह से पहले सदन को सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:09 बजे तक, बाद में दोपहर 12:22 बजे से दोपहर एक बजे तक, तथा दोपहर 1:10 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी