देश की खबरें | भगवान जगन्‍नाथ को ‘उबला’ चावल चढ़ाने को लेकर ओडिशा विधानसभा में हंगामा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा विधानसभा में बुधवार को विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही कई घंटों तक बाधित रही।

भुवनेश्वर, सात फरवरी ओडिशा विधानसभा में बुधवार को विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही कई घंटों तक बाधित रही।

भाजपा सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्राचीन परंपराओं को तोड़ते हुए पुरी मंदिर में भगवान जगन्‍नाथ के प्रसाद में ‘उबला’ चावल मिलाया जा रहा है।

भाजपा विधायकों ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से जवाब मांगा और कहा कि इस कदम से लाखों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है।

भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि श्री जगन्नाथ परिक्रमा प्रकल्प या हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना के उद्घाटन के दौरान ओडिशा के विभिन्न गांवों में 'अर्पण रथ' के जरिए एकत्र चावल में ‘उबला’ चावल मिला था, जिसे भगवान जगन्नाथ को चढ़ाया गया।

परंपरागत रूप से भगवान के प्रसाद में ‘उबला’ चावल का उपयोग नहीं किया जाता है।

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए और हाथों में तख्तियां लेकर हंगामा करने लगे। उन्होंने इस मामले पर मुख्यमंत्री से बयान की भी मांग की।

सदन में हंगामा को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मलिक ने सदन की कार्यवाही पहले सुबह 11.30 बजे तक स्थगित कर दी। बाद में कार्यवाही शाम चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

शाम चार बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर भी भाजपा सदस्य आसन के सामने आ गये और मुख्यमंत्री से बयान की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन कर रहे कई सदस्यों ने आसन के करीब जाने जाने का भी प्रयास किया लेकिन मार्शल ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान विधायकों ने विधानसभाध्यक्ष से माइक छीन लिया।

सदन में भारी हंगामे को देखते हुए अध्यक्ष ने कार्यवाही फिर एक घंटे के लिए स्थगित कर दी। बीजू जनता दल (बीजद) और भाजपा दोनों दलों के सदस्य कुछ देर तक तेज आवाज में शोर करते रहे।

कार्यवाही स्थगित होने के बाद भाजपा सदस्यों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को 24 से रौंदा, सैम करन और जेमी ओवरटन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम ITA मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मुकाबले में कैसा रहेगा पल्लेकेले की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\