ताजा खबरें | राहुल गांधी के बयान, अडाणी समूह के मुद्दे को लेकर लोस में हंगामा; कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में लगातार तीसरे दिन बुधवार को लोकसभा में सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारत के लोकतंत्र को लेकर लंदन में दिए गए बयान पर और विपक्षी सदस्यों ने अडाणी समूह से जुड़े मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग को लेकर भारी हंगामा किया।

नयी दिल्ली, 15 मार्च संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में लगातार तीसरे दिन बुधवार को लोकसभा में सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारत के लोकतंत्र को लेकर लंदन में दिए गए बयान पर और विपक्षी सदस्यों ने अडाणी समूह से जुड़े मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग को लेकर भारी हंगामा किया।

सदस्यों के शोर-शराबे के कारण निचले सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 2 बजकर करीब 12 मिनट पर दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सदन के सदस्य राहुल गांधी ने विदेश में लोकसभा अध्यक्ष पर आक्षेप किया है और संसद का अपमान किया।

मंत्री ने कहा कि उन्होंने (राहुल गांधी ने) दूसरे देशों से हस्तक्षेप करने को कहा, यह घोर अपमान है। जोशी ने कहा कि उन्हें (राहुल गांधी को) माफी मांगनी चाहिए।

संसदीय कार्य मंत्री ने सदन में तख्तियां दिखने वाले विपक्षी सदस्यों के खिलाफ भी आसन से कार्रवाई करने की मांग की।

एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के सदस्यों का हंगामा जारी रहा।

कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्य आसन के समीप आकर अडाणी समूह से जुड़े मुद्दे पर जेपीसी जांच की अपनी मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। कुछ विपक्षी सदस्यों के हाथों में तख्तियां भी थीं।

वहीं, सत्तापक्ष के कुछ सदस्य अपने स्थानों पर खड़े होकर विदेश में राहुल गांधी के भारतीय लोकतंत्र को लेकर दिये गये बयान पर उनसे माफी की मांग करने लगे।

हंगामे के बीच ही, पीठासीन सभापति भर्तृहरि महताब ने सभा के पटल पर आवश्यक कागजात रखवाए। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अंतर सेवा संगठन (कमान, नियंत्रण एवं अनुशासन) विधेयक, 2023 पेश किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट