देश की खबरें | अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का उत्थान हमारा लक्ष्य : राजस्थान के मुख्यमंत्री शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि परिवर्तित बजट 2024-25 में युवा, महिला, किसान तथा गरीबों के उत्थान को ध्यान में रखते हुए योजनाओं व कार्यक्रमों की घोषणा की गई है।

जयपुर, 24 जुलाई राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि परिवर्तित बजट 2024-25 में युवा, महिला, किसान तथा गरीबों के उत्थान को ध्यान में रखते हुए योजनाओं व कार्यक्रमों की घोषणा की गई है।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि विकास की बयार से राजस्थान का कोई भी क्षेत्र अछूता न रह जाए।

शर्मा, मुख्यमंत्री निवास पर बजट सौगातों के लिए कोटा, ब्यावर और जनता से आई जनता की धन्यवाद सभा को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में काम कर रहे जनप्रतिनिधि जनता की आम समस्याओं से वाकिफ होते हैं। साथ ही, जनता भी अपनी मांगों को लेकर उनके पास आती है।

शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार भी जनप्रतिनिधियों की क्षेत्र से संबंधित विकास की मांगों पर तत्परता से कार्य कर रही है तथा जनता से किए गए वादों को पूरा किया जाएगा।

आधिकारिक बयान के अनुसार, शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए उल्लेखनीय फैसले किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकल्प पत्र में किए गए लगभग 45 फीसदी वादे पूरे किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह जनहितैषी निर्णय लिए जाएंगे तथा संकल्प पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 2014 के बाद देश में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं।

उन्होंने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की शुरूआत कर स्वच्छता का संदेश देने और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान चलाकर लड़के-लड़कियों का लिंगानुपात सुधारने का महत्वपूर्ण काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी न केवल देश को आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से आगे बढ़ाना चाहते हैं बल्कि पर्यावरण को संजोने लिए भी वे लगातार जागरूकता ला रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड