जरुरी जानकारी | यूपीआई लेनदेन मई में 25.14 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के जरिये लेनदेन मई में 25.14 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यह आंकड़ा इससे पिछले महीने की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक है। राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने सोमवार को यह कहा।

नयी दिल्ली, दो जून एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के जरिये लेनदेन मई में 25.14 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यह आंकड़ा इससे पिछले महीने की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक है। राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने सोमवार को यह कहा।

अप्रैल में यूपीआई लेनदेन का मूल्य 23.94 लाख करोड़ रुपये था।

मात्रा के लिहाज से बात करें तो मई में 1,867.7 करोड़ लेनदेन किए गए, जबकि इससे पिछले महीने 1,789.3 करोड़ लेनदेन हुए थे।

एनपीसीआई ने कहा कि लेनदेन का मूल्य मई में 25.14 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 20.44 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

समीक्षाधीन महीने में दैनिक लेनदेन औसतन 81,106 करोड़ रुपये रहा, जो अप्रैल के 79,831 करोड़ रुपये के स्तर से 1.5 प्रतिशत अधिक है।

स्पाइस मनी के संस्थापक और सीईओ दिलीप मोदी ने कहा कि डिजिटल लेनदेन अब जरूरत बन गया है। इसके प्रसार से एक मूक डिजिटल क्रांति का पता चलता है।

उन्होंने कहा कि पहुंच, सरलता और भरोसे की वजह से यह सफलता मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट