जरुरी जानकारी | यूपीआई से अगस्त में हुए 10 अरब से ज्यादा लेनदेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एकीकृत भुगतान व्यवस्था (यूपीआई) के जरिये लेनदेन का आंकड़ा अगस्त में 10 अरब को पार कर गया। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 31 अगस्त एकीकृत भुगतान व्यवस्था (यूपीआई) के जरिये लेनदेन का आंकड़ा अगस्त में 10 अरब को पार कर गया। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनपीसीआई भारत में सभी खुदरा भुगतान प्रणालियों का मुख्य संगठन है। यूपीआई का इस्तेमाल मोबाइल फोन के जरिये पैसे के तात्कालिक लेनदेन के लिए किया जाता है।

एनपीसीआई ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, “यूपीआई ने 10 अरब से अधिक लेनदेन के साथ आश्चर्यजनक रूप से रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस अविश्वसनीय उपलब्धि और डिजिटल भुगतान की ताकत का जश्न मनाने में हमारे साथ शामिल हों। इस रफ्तार और यूपीआई के साथ लेनदेन के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव को जारी रखें।”

एनसीपीआई के आंकड़ों के अनुसार, 30 अगस्त को यूपीआई लेनदेन का आंकड़ा 10.24 अरब हो गया। इन लेनदेन का मूल्य 15,18,456.4 करोड़ रुपये रहा।

जुलाई में यूपीआई लेनदेन की संख्या 9.96 अरब थी जबकि जून में यह 9.33 अरब थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी