देश की खबरें | उप्र: सुलतानपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सुलतानपुर (उप्र), 12 अप्रैल उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कूरेभार थाना क्षेत्र के फुलौना मार्ग पर बरौला गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

उसने बताया कि ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कूरेभार ले जाया गया लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखकर चिकित्सकों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज, सुलतानपुर रेफर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी। उसने बताया कि मृतक की पहचान अयोध्या निवासी अभय यादव (20) के रूप में हुई है।

कूरेभार थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शारदेन्दु दुबे ने बताया कि घायल युवकों की पहचान पश्चिमी दिल्ली के रहने वाले रवींद्र यादव (22), विनोद (21) और कौशल (21) के रूप में हुई है।

एसएचओ ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी