देश की खबरें | उप्र : महिला का अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. । नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में एक महिला का बाथरूम में नहाते समय कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नोएडा, 29 अगस्त । नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में एक महिला का बाथरूम में नहाते समय कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सेक्टर-20 थाना के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-45 में रहने वाली महिला एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सेक्टर-20 निवासी अपने भाई के यहां आई थी।

उन्होंने बताया कि 27 अगस्त की सुबह महिला बाथरूम में नहा रही थी तो उसे कुछ हलचल महसूस हुई।

सिंह के मुताबिक, महिला ने ऊपर की तरफ देखा तो एक मोबाइल दिखाई दिया, जिसके जरिये दूसरे फ्लैट से वीडियो बनाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि महिला बाहर निकलकर आई और पास वाले घर में गई, जहां प्रदीप नाम का युवक मौजूद था।

सिंह के अनुसार, महिला ने मोबाइल पहचान लिया और प्रदीप से वीडियो बनाने की बात पूछी, जिससे दोनों में कहासुनी हो गई।

उन्होंने बताया कि बाद में युवक के मोबाइल के डिलीट फोल्डर में महिला की फोटो मिली।

सिंह के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने महिला के परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के भी अश्लील वीडियो बनाए हैं। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी