देश की खबरें | उप्र: मथुरा में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना नदी का जलस्तर शनिवार को खतरे के निशान को पार कर गया।

मथुरा (उप्र), 15 जुलाई उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना नदी का जलस्तर शनिवार को खतरे के निशान को पार कर गया।

एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में तबाही मचाने के बाद उफनती यमुना का जलस्तर अब उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में भी खतरे के निशान को पार कर गया है और इसका लगातार बढ़ना जारी है।

जिले के मांट क्षेत्र के कई गांवों में पानी भर गया है और सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। मथुरा और वृंदावन के निचले इलाकों में रह रहे लोगों के मकानों में एवं सड़कों पर पानी भर गया है।

सिंचाई विभाग के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, मथुरा के प्रयागघाट पर यमुना का जलस्तर खतरे के निशान (166 मीटर) को पार कर गया है। शनिवार शाम सात बजे जलस्तर 166.12 मीटर मापा गया था।

मांट की उपजिलाधिकारी प्रीति जैन ने बताया कि उनके क्षेत्र में करीब दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के खतरे से जूझ रहे हैं और कई घरों में पानी घुस गया है।

नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि वृंदावन एवं मथुरा के निचले इलाकों में बसीं आवासीय कॉलोनियों में यमुना का पानी भर है, जिसके कारण लोगों को वहां से सुरक्षित स्थान पर ले गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\