देश की खबरें | उप्र : सोते समय महिला की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में घर में सो रही एक महिला की कुल्हाड़ी मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। सुबह रक्तरंजित शव मिलने की सूचना से हड़कम्प मच गया।

सुलतानपुर (उप्र), 11 जुलाई जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में घर में सो रही एक महिला की कुल्हाड़ी मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। सुबह रक्तरंजित शव मिलने की सूचना से हड़कम्प मच गया।

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मगनगंज के निवासी आजाद की पत्नी जरीना (45) और घर के अन्य सदस्य बुधवार रात को घर के खुले आंगन में जमीन पर बिस्तर बिछा कर सो रहे थे। सुबह जब परिजन जागे तो बिस्तर पर जरीना का रक्तरंजित शव देखकर सभी स्तब्ध रह गए। जरीना की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी।

परिजनों ने स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना दी जिसके बाद थानाध्यक्ष धीरज कुमार, सीओ प्रशांत सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची।

पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। मृतका का पति लखनऊ गया है। उसे सूचना दे दी गई और वह वापस आ रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चंद्र ने बताया कि घटना स्थल पर जाकर सबूत जुटाए गए हैं और परिजनों से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई में जारी होने की संभावना, जानें कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

Mahatma Jyotirao Phule Birth Anniversary 2026: महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनका जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा'

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल