देश की खबरें | उप्र : महिला ने अपार्टमेंट की 16वीं मंजिल से कूदकर जान दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख थाना क्षेत्र के सुपरटेक ईको विलेज-3 में रहने वाली 35 वर्षीय एक महिला की सोमवार देर रात उसके अपार्टमेंट की 16वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नोएडा, 22 नवंबर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख थाना क्षेत्र के सुपरटेक ईको विलेज-3 में रहने वाली 35 वर्षीय एक महिला की सोमवार देर रात उसके अपार्टमेंट की 16वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मृतका के पति ने दावा किया है कि उसकी पत्नी ने अपार्टमेंट की 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है। वहीं, महिला के परिजनों ने मामले में दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

कुमार ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

कुमार के मुताबिक, मृतका पीएचडी कर रही थी, जबकि उसका पति एक टेलीविजन चैनल में पत्रकार के रूप में काम करता है। दोनों का तीन साल पहले प्रेम विवाह हुआ था।

उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह बिसरख थाना पुलिस को सूचना मिली कि इको विलेज-3 में स्थित एक अपार्टमेंट की 16वीं मंजिल से गिरकर सविता यादव नाम की एक महिला की मौत हो गई है।

कुमार के अनुसार, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की रहने वाली है। उसने तीन साल पहले सुभाष यादव से प्रेम विवाह किया था।

कुमार के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सुभाष ने पुलिस को बताया है कि वह सोमवार देर रात को अपनी पत्नी के साथ मदिरापान कर रहा था, तभी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और सविता ने 16वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट