देश की खबरें | उप्र : अस्‍पताल जा रही महिला की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद शहर के तिलक नगर इलाके में शनिवार सुबह अस्‍पताल जा रही एक महिला को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

फिरोजाबाद, 20 मई उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद शहर के तिलक नगर इलाके में शनिवार सुबह अस्‍पताल जा रही एक महिला को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिला के परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया तिलक नगर निवासी उमा देवी (35) बीमार थी और अपने पति के साथ पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास अस्‍पताल जा रही थी।

मिश्रा के मुताबिक, उमा धीमी गति से चल रही थी, जिसके चलते उसका पति उससे थोड़ा आगे निकल गया। उन्होंने बताया कि तिलक नगर क्षेत्र में ही मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने उमा को सिर में गोली मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ी।

उन्‍होंने बताया कि उमा का पति उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कुमार के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट