देश की खबरें | उप्र: किशोरी से बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया, आरोपी हिरासत में लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महोबा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय एक लड़की से बलात्कार का कथित वीडियो सोशल मीडिया वायरल होने के बाद पुलिस ने इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

महोबा (उप्र), 18 सितंबर महोबा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय एक लड़की से बलात्कार का कथित वीडियो सोशल मीडिया वायरल होने के बाद पुलिस ने इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि घटना का कथित वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर 18 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और उससे (आरोपी से) पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

वहीं, नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह ने पीड़िता के हवाले से बताया कि उसके साथ बलात्कार की पहली घटना अगस्त माह में हुई थी, तभी आरोपी ने घटना का अश्लील वीडियो बना लिया था।

पीड़िता के अनुसार, बाद में इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उससे कई बार यौन संबंध बनाए।

सिंह ने कहा, "पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसने आरोपी की बात माननी बंद कर दी तब युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।"

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\