देश की खबरें | उप्र : पीलीभीत में मुस्लिम व्यक्ति पर हमले का वीडियो वायरल, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद की पुरनपुर कोतवाली क्षेत्र में बन्डा चौराहे पर एक मुस्लिम व्यक्ति पर हमला करने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार को जांच शुरू की और एक हिंदू संगठन के सदस्य सहित 15 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

पीलीभीत, पांच सितंबर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद की पुरनपुर कोतवाली क्षेत्र में बन्डा चौराहे पर एक मुस्लिम व्यक्ति पर हमला करने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार को जांच शुरू की और एक हिंदू संगठन के सदस्य सहित 15 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

पीड़ित चंगेज खान की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह घटना एक सितंबर की रात को पूरनपुर पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत बन्डा चौक पर हुई।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना से कुछ दिन पहले, खान पर एक स्थानीय महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया था।

हालांकि, अधिकारी ने कहा कि मामलों की जांच लंबित रहने तक दोनों घटनाओं को एक साथ नहीं जोड़ा जा सकता है।

आरोप है कि जब खान एक स्थानीय दुकान पर था, तभी उस पर बजरंग दल के संजय मिश्रा और उसके साथियों ने कथित तौर पर हमला किया।

पीड़ित की मां ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने कथित तौर पर खान को बुरी तरह पीटा, हमले के दौरान चाकू का इस्तेमाल किया और उसे धमकाने के लिए पिस्तौल का इस्तेमाल भी किया।

एक वायरल वीडियो में कुछ लोग खान की पिटाई करते देखे गए। इस दौरान खान की टी-शर्ट उतार दी गई और उसे सड़क पर घसीटा गया।

खान की मां ने आरोप लगाया कि जब पुलिस का वाहन घटनास्थल पर पहुंचा तो उसके बेटे को बचा लिया गया। उसने कहा कि हमलावरों ने पुलिस के साथ भी दुर्व्यवहार किया।

पुरंदपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने कहा, "मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

पुलिस ने बताया कि जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, उनकी पहचान अनमोल, संजय मिश्रा, राजू राठौर, धीरज और दीपक के अलावा 10 अज्ञात लोगों के रूप में की गई है।

पुलिस के एक अन्य स्थानीय अधिकारी ने बताया, "घटना से कुछ दिन पहले खान पर एक स्थानीय महिला के घर में घुसकर उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, दोनों घटनाओं को एक साथ नहीं जोड़ा जा सकता क्योंकि दोनों मामलों में जांच लंबित है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट