देश की खबरें | उप्र : जमीन विवाद को लेकर चाचा-भतीजे की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चाचा-भतीजे की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस घटना में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

बलिया, छह फरवरी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चाचा-भतीजे की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस घटना में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के मुताबिक, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में बुधवार रात जमीन के विवाद को लेकर रामजीत यादव और उसके बेटे निरंजन, नीरज, मनीष व कुछ अन्य व्यक्तियों ने दूसरे पक्ष के पंकज यादव (24) के घर में घुसकर वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।

सिंह के अनुसार, इस घटना में चार लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल पंकज को जिला अस्पताल से वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन देर रात वहां ले जाते वक्त उसने रास्ते में ही तोड़ दिया।

सिंह के मुताबिक, तीन अन्य घायलों को मऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनमें से पंकज के चाचा अनिल यादव (42) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है और मौके पर एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद था और इस मामले में अदालत ने स्थगन आदेश भी दिया था।

सिंह के अनुसार, विवाद को लेकर एक महीने पहले दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था और दोनों ही तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड