Maharajganj Road Accident: यूपी के महराजगंज में ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार दो महिलाओं की मौत
उत्तर प्रदेश में महराजगंज जिले के बृजमनगंज क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक की टक्कर लगने से स्कूटर पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बृजमनगंज क्षेत्र के हरियाकोट की खुशबू (25) और उसकी रिश्तेदार रीना (35) पूर्वाह्न करीब 11 बजे स्कूटर पर सवार होकर बाजार से घर लौट रही थीं.
महराजगंज, 4 जुलाई : उत्तर प्रदेश में महराजगंज जिले के बृजमनगंज क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक की टक्कर लगने से स्कूटर पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बृजमनगंज क्षेत्र के हरियाकोट की खुशबू (25) और उसकी रिश्तेदार रीना (35) पूर्वाह्न करीब 11 बजे स्कूटर पर सवार होकर बाजार से घर लौट रही थीं.
रास्ते में ट्रक ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. यह भी पढ़ें : सीबीआई ने 2023 में केरलवासी के लापता होने के मामले की जांच अपने हाथ में ली
सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल दो अन्य लोगों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
Tags
संबंधित खबरें
Noida International Airport: 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी; NCR को मिलेगा दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा; बस और टिप्पर की टक्कर के बाद लगी आग, 14 लोगों की मौत (Watch Video)
Ram Navami 2026: उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला; रामनवमी पर अब 26 और 27 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
Delhi Bus Accident: दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, कई जख्मी; VIDEO
\