देश की खबरें | उप्र : कौशांबी में हैंड पंप में मोटर लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक युवक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के संदीपन घाट क्षेत्र में सरकारी हैंड पंप में मोटर लगाने को लेकर सोमवार को दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर मौजूद हैं।

कौशांबी, 17 मार्च उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के संदीपन घाट क्षेत्र में सरकारी हैंड पंप में मोटर लगाने को लेकर सोमवार को दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर मौजूद हैं।

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना क्षेत्र के महगांव निवासी रमेश ने अपने घर के पास लगे एक सरकारी हैंड पंप में पानी की मोटर लगा दी है। इस गांव का रहने वाला अनिल भी उस मोटर से पानी मांग रहा था जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया।

उन्होंने बताया कि देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया। इसी गांव में रहने वाला अनिल का एक साथी सैफी (35) भी अनिल का पक्ष लेकर बोल रहा था। रमेश और उसके साथियों ने सैफी पर लाठी से हमला कर दिया जिससे सैफी की मौके पर ही मौत हो गई।

श्रीवास्तव ने बताया कि इस घटना की सूचना पाकर वह कौशांबी के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के साथ स्वयं भी मौके पर दो-तीन थानों के पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे हैं।

उन्होंने बताया कि मृतक सैफी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना के मुख्य आरोपी रमेश को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है तथा इस मामले में अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट