देश की खबरें | उप्र : बागपत में पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल, लाखों की नकदी व हथियार बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पुलिस ने लूट के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बागपत, 17 जून उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पुलिस ने लूट के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की नकदी, अवैध हथियार, कारतूस, मोबाइल, मोटरसाइकिल और दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

बागपत के पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि थाना दोघट पुलिस व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आज तड़के दो शातिर बदमाशों को घेराबंदी के बाद दबोचा।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मौनू और रविन्द्र शामिल हैं। इन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

बरामदगी में एक तमंचा .315 बोर, छह कारतूस, करीब 2.15 लाख रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, फर्जी पहचान पत्र, पैन कार्ड, स्टेट बैंक कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

गौरतलब है कि 17 मई को ग्राम खेड़ी चितम निवासी वादी के साथ हुई लूट में आरोपियों ने बैग से चार लाख रुपये, दस हजार नकद, आधार कार्ड, पर्स, मोबाइल और बाइक की चाबी लूट ली थी।

पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर