देश की खबरें | उप्र : भदोही में तालाब में डूबने से दो लड़कों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरयावा थाना इलाके में मंगलवार को तालाब में नहा रहे दो लड़कों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भदोही, 29 जुलाई उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरयावा थाना इलाके में मंगलवार को तालाब में नहा रहे दो लड़कों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सुरयावा थाने के प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार दोपहर पट्टी बेजांव गांव में रेलवे लाइन किनारे एक तालाब में कई बच्चे नहा रहे थे जिसमें नितेश गौतम (14) गहरे पानी में चला गया। नितेश को डूबता देख किनारे खड़ा राम गौतम (13) उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गया, लेकिन वह फिर ऊपर नहीं आ सका। दोनों के गहरे पानी में डूबने पर अन्य बच्चों ने शोर मचाया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव वालों ने एक घंटे बाद दोनों को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर दोनों लड़कों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई के साथ अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड