देश की खबरें | उप्र : प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने खुदकुशी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने कथित रूप से एक युवक और उसके दो साथियों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर, 22 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने कथित रूप से एक युवक और उसके दो साथियों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जनकपुर इलाके में पूजा (26) ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूजा की शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक, परिजनों का आरोप है कि सोनू नामक युवक अपने साथियों विजयपाल और राहुल की मदद से पूजा पर शादी करने का दबाव बनाते हुए उसे परेशान करता था।

सूत्रों के अनुसार, तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, परिजनों ने बताया है कि सोनू पूजा की शादी से पहले से ही उसे परेशान करता था और 23 अप्रैल को उसकी शादी के बाद भी उसने अपनी हरकतें जारी रखीं।

मामले में दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि सोनू ने पूजा को धमकी दी थी कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह उसके पति और सास की हत्या कर देगा। मुकदमे में कहा गया है कि सोनू की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट