देश की खबरें | उप्र : मेरठ में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शनिवार सुबह रोहटा ब्लॉक के पास ईंटों से लदे एक ट्रैक्टर से मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मेरठ, 12 जुलाई उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शनिवार सुबह रोहटा ब्लॉक के पास ईंटों से लदे एक ट्रैक्टर से मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायल व्यक्ति के समुचित उपचार की व्यवस्था करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

पुलिस के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेरठ से बड़ौत की ओर जा रहे थे और रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब सात बजे रोहटा ब्लॉक के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक फिसल गई और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट गई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान शहजाद (18), अरशद (19) और रहीसुद्दीन उर्फ रोजू (18) के रूप में हुई है जबकि घायल व्यक्ति की पहचान रजनीश के रूप में हुई है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट