देश की खबरें | उप्र : ट्रक और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के पुरवा इलाके में ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

उन्नाव, एक अगस्त उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के पुरवा इलाके में ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात पुरवा थाना क्षेत्र स्थित खरगीखेड़ा गांव के पास एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में दोपहिया सवार सरवन (20), रमेश उर्फ ​​पप्पू (26) और अंकित (24) की मौके पर ही मौत हो गई।

सिंह के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए और रास्ता जाम कर पुलिसकर्मियों को मौके से शव नहीं उठाने दिए।

सिंह के अनुसार, परिजन दुर्घटना के बाद भागे ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी और मृतकों के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें कार्यवाही का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुल सका और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।

सिंह के मुताबिक, पुलिस में मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू