देश की खबरें | उप्र : पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने एक निजी कंपनी का टेंपो लूटने वाले तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नोएडा, 11 जून उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने एक निजी कंपनी का टेंपो लूटने वाले तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाश घायल हुए हैं जबकि एक फरार होने में कामयाब रहा।

उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास से लाखों रुपये का सामान बरामद किया गया।

अपर पुलिस उपायुक्त (द्वितीय) ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि 10 जून को अज्ञात बदमाशों ने सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित अमेजन वेयरहाउस से लाखों रुपए का सामान भर के जा रहे टेंपो के चालक के साथ मारपीट करके सारा सामान लूट लिया था।

उन्होंने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस की कई टीमें बनाई गईं और सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली की लूटे गए सामान को बदमाश बेचने के लिए निकले हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पक्षी विहार के पास बदमाशों को घेर लिया और खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस कर्मियों पर गोली चलाईं।

उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाईं, जो बदमाशों के पैर में लगीं।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान सचिन उर्फ बिट्टू (गाजियाबाद), राहुल (हापुड़) और सनी (हापुड़) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हालांकि इनका साथी मोनू उर्फ दीपक मौके से भागने में सफल रहा।

अधिकारी ने बताया कि इन बदमाशों के पास से कंपनी के 26 पैकेट भी बरामद किये गये हैं साथ ही इनके कब्जे से तीन देसी तमंचे और कारतूस भी जब्त किये गये।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट