देश की खबरें | उप्र : इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 54.37 लाख से अधिक विद्यार्थी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में 24 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा में इस बार 54.37 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे।

लखनऊ, 21 फरवरी उत्तर प्रदेश में 24 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा में इस बार 54.37 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे।

उप्र सरकार के बयान के मुताबिक बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक होगी। कुल मिलाकर, 54,37,233 छात्रों के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है।

इनमें से 27.32 लाख से अधिक छात्र 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि बाकी (27.05 लाख से अधिक) 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

बोर्ड परीक्षा के लिए 8,140 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इसके लिए राज्य स्तरीय एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां से 54 कंप्यूटरों का उपयोग करके निगरानी की जाती है।

बयान में कहा गया है कि राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने लखनऊ में किया।

उन्होंने कहा कि इसकी निगरानी जिला स्तर के साथ-साथ स्कूल स्तर पर भी की जाएगी। बयान में कहा गया है कि अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वाले छात्रों और अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने में मदद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट