देश की खबरें | उप्र : पीलीभीत में दो किसानों की जान लेने वाली बाघिन को महोफ रेंज में छोड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दो किसानों की जान लेने वाली बाघिन को सात दिनों के अभियान में पकड़ने के बाद बाघ अभयारण्य प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद उसे महोफ रेंज में छोड़ दिया गया।

पीलीभीत, 28 मई उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दो किसानों की जान लेने वाली बाघिन को सात दिनों के अभियान में पकड़ने के बाद बाघ अभयारण्य प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद उसे महोफ रेंज में छोड़ दिया गया।

पीलीभीत बाघ अभयारण्य (पीटीआर) के उप निदेशक मनीष सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर बाघिन को मंगलवार को पीटीआर के महोफ रेंज में छोड़ दिया गया।

बाघिन ने 14 मई को सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के नजीरगंज गांव में किसान हंसराज पर हमला किया था। इसके ठीक चार दिन बाद 18 मई को बाघिन ने चतीपुर गांव में राम प्रसाद नामक एक अन्य किसान को मार डाला। दोनों किसान खेत में काम कर रहे थे। इन दोनों घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने बाघिन को पकड़ने की मांग की थी।

वन विभाग की टीम ने सात दिन के अभियान में बाघिन को पकड़ने के बाद उसे पीलीभीत बाघ अभयारण्य के जिला मुख्यालय में रखा।

वन विभाग ने इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो जारी किया है। वीडियो में दिख रहा है कि पिंजरे से छूटते ही बाघिन जंगल की तरफ भाग गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड