देश की खबरें | उप्र : विधानमंडल के बजट सत्र के पहले सपा सदस्यों ने सरकार के खिलाफ धरना दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाथों में बैनर और तख्तियां लिये सपा सदस्य नारे लगा रहे थे ''लाठी गोली की सरकार, नहीं चलेगी नहीं चलेगी’’ और ‘‘आरक्षण विरोधी, दलित विरोधी, संविधान विरोधी सरकार नहीं चलेगी, नहीं चलेगी।’’

हाथों में बैनर और तख्तियां लिये सपा सदस्य नारे लगा रहे थे ''लाठी गोली की सरकार, नहीं चलेगी नहीं चलेगी’’ और ‘‘आरक्षण विरोधी, दलित विरोधी, संविधान विरोधी सरकार नहीं चलेगी, नहीं चलेगी।’’

सपा के वरिष्ठ सदस्य सुधाकर सिंह तथा एच एन सिंह पटेल ने बताया कि पार्टी के विधायकों ने संभल और कुंभ समेत तमाम मुद्दों पर सरकार की विफलताओं को लेकर धरना दिया है।

विधायकों के हाथों में तख्तियां थीं जिन पर ‘बिजली पानी दे न सके जो, वह सरकार निकम्मी है! जो सरकार निकम्मी है, वह सरकार बदलनी है।’’ लिखा था।

सपा के वरिष्ठ सदस्य अमिताभ त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कुंभ में मृतकों, स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के फर्जी आंकड़े पेश किए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार कुंभ मामले पर सदन में चर्चा कराए ।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने भाजपा सरकार को जन विरोधी, किसान विरोधी करार देते हुए कहा, ''यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है।''

विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है । यह इस वर्ष का पहला सत्र है । राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से आज सदन की कार्यवाही शुरू होगी। वह दोनों सदनों के सदस्यों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी ।

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद औपचारिक विधायी कामकाज होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से करारी शिकस्त, दुष्मंथा चमीरा और महेश थीक्षणा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम OMN के मैच का स्कोरकार्ड

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर अभिनेत्री सोनम पंडित का वीडियो वायरल; इंटरनेट पर मची धूम, 'मेरे साई' फेम एक्ट्रेस ने जीता फैंस का दिल

Sarla Maheshwari Dies: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी नहीं रहीं, 71 साल की उम्र में दिल्ली में निधन; लोगों ने जताया दुख

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Preview: आज टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\