देश की खबरें | उप्र : आगरा में अवैध धर्मांतरण मामले में चार आरोपियों की हिरासत अवधि चार दिन के लिये बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की एक अदालत ने बड़े पैमाने पर अवैध धर्मांतरण के सिलसिले में गिरफ्तार चार आरोपियों की पुलिस हिरासत की अवधि मंगलवार को चार दिन के लिए बढ़ा दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आगरा, 29 जुलाई उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की एक अदालत ने बड़े पैमाने पर अवैध धर्मांतरण के सिलसिले में गिरफ्तार चार आरोपियों की पुलिस हिरासत की अवधि मंगलवार को चार दिन के लिए बढ़ा दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि वहीं छह अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अभियोजन अधिकारी ब्रजमोहन सिंह कुशवाहा ने बताया, “आगरा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृत्युंजय श्रीवास्तव ने आयशा, रहमान कुरैशी, मोहम्मद अली और अली हसन की पुलिस हिरासत चार दिन के लिए बढ़ा दी। अन्य छह आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।”

पुलिस ने 19 जुलाई को अवैध रूप से बड़े पैमाने पर धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह राज्यों से 10 लोगों को गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि इस साल मार्च में आगरा में 33 और 18 वर्षीय दो बहनों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू हुई थी तथा जांच में पता चला कि लड़कियों को धर्म परिवर्तन के लिए कथित तौर पर मजबूर किया गया था।

उन्होंने बताया कि एक लड़की ने सोशल मीडिया मंच पर अपनी प्रोफाइल फोटो के तौर पर एके 47 राइफल लिए एक लड़की की तस्वीर भी लगाई थी।

आगरा के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया, “प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों बहनें लव जिहाद और कथित तौर पर कट्टरपंथ फैलाने वाले एक गिरोह के निशाने पर थीं।”

उन्होंने बताया, “हमें अमेरिका और कनाडा से उनके वित्तपोषण के बारे में भी सुराग मिले हैं।”

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शुरुआत में 10 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से राजस्थान से तीन, उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल से दो-दो और गोवा, उत्तराखंड व दिल्ली से एक-एक व्यक्ति को पकड़ा गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान आयशा (गोवा), अली हसन व ओसामा (कोलकाता), रहमान कुरैशी (आगरा), अब्बू तालिब (मुजफ्फरनगर), अबू रहमान (देहरादून), मोहम्मद अली, जुनैद कुरैशी ‍व मोहम्मद अली (राजस्थान) और मुस्तफा (दिल्ली) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\