देश की खबरें | उप्र : मंत्रिमंडल ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की ताकत और एकता का प्रमाण बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को एक बधाई प्रस्ताव पारित किया, जिसमें उसके और प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भारतीय सेना को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए बधाई दी गई।

लखनऊ, 15 अप्रैल उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को एक बधाई प्रस्ताव पारित किया, जिसमें उसके और प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भारतीय सेना को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए बधाई दी गई।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, "प्रस्ताव में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के सफल क्रियान्वयन की सराहना की गई, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता और आतंकवाद के खिलाफ उसके मजबूत रुख का प्रदर्शन है।"

उन्होंने कहा कि मंत्रिपरिषद ने भारतीय सेना की वीरता और साहस की सराहना की और उन्हें हार्दिक बधाई दी।

प्रस्ताव में कहा गया है, "पूरे उत्तर प्रदेश को देश की सुरक्षा के लिए समर्पित हमारे बहादुर सैनिकों पर गर्व है।"

मंत्री ने कहा कि मंत्रिपरिषद ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल क्रियान्वयन की खातिर राष्ट्र को सफल नेतृत्व प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रस्ताव में इस बात पर जोर दिया गया कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और ‘‘ऑपरेशन सिंदूर हमारी ताकत और एकता तथा देश की रक्षा के लिए हमारे सामूहिक संकल्प का प्रमाण है।"

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 226 लोगों की जान जाने के बाद सात मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया जिसके तहत में पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ढांचों को निशाना बनाया गया।

इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया।

पाकिस्तानी कार्रवाइयों का भारतीय पक्ष ने कड़ा जवाब दिया। भारतीय सेना ने 26 सैन्य ठिकानों पर हमला करने के पाकिस्तान के प्रयासों के जवाब में 10 मई को मिसाइलों और अन्य लंबी दूरी के हथियारों से आठ पाकिस्तानी हवाई ठिकानों को निशाना बनाया।

दोनों पक्षों ने 10 मई को अपराह्न में सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच वार्ता के बाद सैन्य कार्रवाइयों को रोकने पर सहमति की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट