देश की खबरें | उप्र : सहारनपुर में विद्यालय में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के परिसर में एक युवक का पेड़ से लटका हुआ शव बरामद किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सहारनपुर, 10 जून उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के परिसर में एक युवक का पेड़ से लटका हुआ शव बरामद किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी)-ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि बेहट क्षेत्र के ग्राम मिल्को नानौली के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को सफाईकर्मी जब सफाई करने पहुंचा तो उसने पेड़ से लटका हुआ एक शव देखा। सफाईकर्मी ने आस-पास के ग्रामीणों को बुलाया जिसके बाद ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया।

एसपी ने बताया कि मृतक की पहचान ग्राम मिल्को नानौली निवासी 30 वर्षीय मित्ता के रूप में की गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को पेड़ से नीचे उतारा।

उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।

मृतक के परिजनों ने कुछ आरोप लगाए हैं जिसकी जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू