देश की खबरें | उप्र : हाथरस में खेत से सात वर्षीय बच्चे का शव बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शनिवार को खेत से सात वर्षीय एक बच्चे का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हाथरस, 10 मई उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शनिवार को खेत से सात वर्षीय एक बच्चे का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह घटना जिले के मुरसान थाना क्षेत्र के खुटीपुरी जाटान गांव की है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान खुटीपुरी जाटान गांव के भोला उर्फ जीवन (7) के रूप में हुई है, जो आठ मई की दोपहर से लापता था। बच्चे के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। भोला के पिता राजपाल सिंह की घर के पास ही चक्की है। आठ मई को भोला चक्की पर मौजूद था और अपराह्न करीब तीन बजे वह शौच के लिए चक्की के पीछे खेत में गया था, तभी से वह लापता था।

परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद इस संबंध में थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

मुरसान थाने की प्रभारी ममता सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह गांव के एक खेत से बच्चे का शव बरामद हुआ है। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे।

शव पर चोटों के निशान के बारे में उन्होंने कहा कि शव काफी हद तक सड़ चुका है, इसलिए बाकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट