देश की खबरें | उप्र : शादी तय करने को लेकर हुई बहस के बाद बेटे ने पिता की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखपुर के पिपराइच इलाके में एक व्यक्ति ने शादी को लेकर हुई तीखी बहस के बाद अपने पिता की कथित तौर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गोरखपुर, 26 सितंबर गोरखपुर के पिपराइच इलाके में एक व्यक्ति ने शादी को लेकर हुई तीखी बहस के बाद अपने पिता की कथित तौर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि बुधवार देर रात को घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया था, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि देर रात को यह बहस तब शुरू हुई जब कन्हैया तिवारी ने पिता सत्यप्रकाश तिवारी से अपनी शादी तय करने पर जोर दिया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘गुस्से में आकर कन्हैया ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दी। जब उसके पिता ने उसे रोकने के लिए हस्तक्षेप किया, तो स्थिति बिगड़ गई और कन्हैया ने कथित तौर पर ईंट से पिता के सिर और चेहरे पर कई बार वार किया।’’

पुलिस अधीक्षक (उत्तर) जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल