देश की खबरें | उप्र : सहारनपुर में कार सवार कुछ युवकों ने कॉलेज छात्र को मारी गोली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शनिवार को एक निजी कॉलेज में परीक्षा देने आये एक छात्र की कुछ युवकों ने गोली मार कर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद हमलावर कार से फरार हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सहारनपुर, 24 मई उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शनिवार को एक निजी कॉलेज में परीक्षा देने आये एक छात्र की कुछ युवकों ने गोली मार कर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद हमलावर कार से फरार हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक-ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि थाना नागल के अन्तर्गत निजी कॉलेज में आज फार्मेसी की परीक्षा थी। परीक्षा के बाद कुछ छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। जब कुछ छात्रों ने मारपीट करने वाले युवकों को पकड़ने की कोशिश की तो हमलावरों ने गोली चला दी जिससे एक छात्र गोली लगने से घायल हो गया।

घायल छात्र को आनन फानन में चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जैन ने बताया कि मृतक छात्र आशु (20) इन्द्रप्रस्थ कॉलेज में परीक्षा देने आया था।

इस घटना के बाद हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए। गोली चलते ही पूरे क्षेत्र में एक बार अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

उन्होंने बताया कि मृतक छात्र के परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया हैं। हमलावरों की तलाश के लिये पुलिस की टीमों का गठन किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट