देश की खबरें | उप्र : मुजफ्फरनगर में दलित महिला का यौन उत्पीड़न, सात लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में 30 वर्षीय दलित महिला का सात लोगों ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और बंदूक का डर दिखाते हुए उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया तथा घटना का वीडियो भी बनाया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर, 31 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में 30 वर्षीय दलित महिला का सात लोगों ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और बंदूक का डर दिखाते हुए उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया तथा घटना का वीडियो भी बनाया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम को हुई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, वह घास काटने के लिए एक खेत में गई थी, जहां सात लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया और बंदूक के बल पर कपड़े उतारने के लिए मजबूर करने के बाद उसका वीडियो बनाया।

कोतवाली थाना के प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354बी और 506, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार रोकथाम कानून की धारा 3 और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है।

मिश्रा के मुताबिक, रविवार को मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान अनुज, कुलदीप, अंकित, रवि, रिजवान, छोटा और अब्दुल के रूप में की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड