देश की खबरें | उप्र : महराजगंज में नेपाल सीमा पर तलाशी अभियान तेज, सुरक्षा बढ़ाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत-नेपाल सीमा पर जिले में स्वतंत्रता दिवस से पहले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त दलों द्वारा तलाशी अभियान और गश्त तेज कर दी गयी है। स्वान दस्ते को भी तैनात किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

महाराजगंज (उप्र), 13 अगस्त भारत-नेपाल सीमा पर जिले में स्वतंत्रता दिवस से पहले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त दलों द्वारा तलाशी अभियान और गश्त तेज कर दी गयी है। स्वान दस्ते को भी तैनात किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया, ‘‘कल (सोमवार को) शुरू हुआ अभियान 19 अगस्त तक जारी रहेगा। अभियान के तहत सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।’’

उन्होंने बताया कि विस्फोटक, हथियार और गोला-बारूद का पता लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा (नेपाल) पर स्वान दस्ता तैनात किया गया है।

मीणा ने कहा कि सोनौली और ठूठीबारी मुख्य जांच बिंदु पर मेटल डिटेक्टर और स्कैनर सक्रिय कर दिए गए हैं। नेपाल जाने वाले मुख्य सड़क मार्गों के अलावा एसएसबी चौकियों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘एसएसबी ने मुख्य रूप से रात में होने वाले अवैध प्रवेश को रोकने के लिए सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी है और कर्मियों को पूरे सीमा क्षेत्र में गश्त करते हुए चौबीसों घंटे सतर्क रहने को कहा गया है।’’

मीणा ने कहा कि इसके अलावा, स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सीमा पर सतर्क रहने के आदेश जारी किए गए हैं और अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए होटल, रेल और बस स्टेशनों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी गश्त बढ़ा दी गई है।

एसएसबी, एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है और इसे 1,751 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा का काम सौंपा गया है। उत्तर प्रदेश नेपाल के साथ 599.3 किमी लंबी खुली सीमा साझा करता है जो सात जिलों महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत की सीमाओं को छूती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट